{"_id":"5f6b1de38ebc3eb2337f9087","slug":"brother-misdeed-with-sister-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: शादी का झांसा देकर मौसेरा भाई लूटता रहा किशोरी की अस्मत, गर्भवती होने पर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ते शर्मसार: शादी का झांसा देकर मौसेरा भाई लूटता रहा किशोरी की अस्मत, गर्भवती होने पर...
Wed, 23 Sep 2020 03:48 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मौसेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया और किशोरी की अस्मत लूटता रहा।
विज्ञापन
किशोरी के गर्भवती होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बर्रा निवासी 17 वर्षीय किशोरी के मौसा-मौसी लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन
बर्रा में अक्सर मौसेरा भाई मिलने आता था, वहीं किशोरी भी मौसी के घर जाती रहती थी। किशोरी का आरोप है कि इस बीच मौसेरे भाई ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और उससे कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ समय पहले मौसा-मौसी घर आए और अपने साथ उसे लखनऊ ले गए। उन्होंने जल्द ही उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया। वहां रहने के दौरान मौसेरा भाई लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई।
आरोप है कि मौसा-मौसी चार दिन पहले उसे वापस घर छोड़ गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने तीन माह के गर्भ की जानकारी मौसा-मौसी और प्रेमी को दी तो तीनों ने शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।