फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed his sisters husband

लव मैरिज से नाराज भाई ने उड़ाया ‘बहनोई का भेजा’, तमंचा लहराकर फैलाई दहशत

Sat, 29 Apr 2017 01:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
brother killed his sisters husband
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस, मृतक की फाइल फोटो

विज्ञापन

शुक्रवार को ऑनर किलिंग का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ले के युवक द्वारा बहन से प्रेम विवाह करने नाराज चल रहे भाई ने अपने बहनोई का भेजा उड़ाकर दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी। औरैया अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सरेबाजार दिनदहाड़े हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया। दहशत के मारे दुकानों के शटर गिरा दिए गए। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ निवासी राजीव कुमार ने एक साल पहले पड़ोसी पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। इससे नाराज पिंकी के घरवाले राजीव से रंजिश रखने लगे थे। शादी के बाद राजीव पत्नी पिंकी के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

बुधवार को राजीव बोडेपुर निवासी अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार दोपहर वह बोडेपुर से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक रिश्तेदार को लेने आया था। स्टेशन रोड पर ही पिंकी के भाई पवन सिंह ने उसे घेर लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर फायर झोंक दिया। गोली लगने से राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। पवन ने दबंगई दिखाते हुए बाजार में भी तमंचा लहराया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पवन तमंचा लहराते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। राजीव के भाई आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक युवक के ननिहाल बोडेपुर में घटना के बाद कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सभी परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। शादी की तैयारियां धरी रह गईं। ननिहाल में मृतक के मामा के लड़के की शादी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत समय से कर रहा था इंतजार
राजीव ने पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। इससे पिंकी के परिजन राजीव से रंजिश रखते थे। भाई पवन ने राजीव को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से राजीव पिंकी के साथ दिल्ली में रहने लगा। पवन बहुत समय से राजीव का इंतजार कर रहा था।  उसे पता चला कि राजीव बोडेपुर गांव में मामा के यहां शादी में आया है तो उसने घात लगाकर राजीव को गोली मार दी।


बीजेपी कार्यकर्ता पर हत्या कराने का आरोप 
मृतक के भाई आशुतोष ने बीजेपी कार्यकर्ता पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवक और बीजेपी कार्यकर्ता एक साथ रहते हैं। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इससे बीजेपी कार्यकर्ता भड़क उठे। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने थाने पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ता को निर्दोष बताया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed