फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed his sister

लव अफेयर के शक में ‘स्वीटी’ को छोटे भाई ने किया बेरहमी से कत्ल

Wed, 01 Feb 2017 01:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
brother killed his sister
घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंच गया
लव अफेयर के शक में एक भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन को बेरहमी से कत्ल कर दिया।  घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंच गया। उसने बहन को मौत के घाट उतारने का जुर्म इकबाल कर लिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी की रहने वाली प्रतिमा उर्फ स्वीटी (22) बीएमसी पब्लिक स्कूल शमसाबाद में शिक्षिका थी। उसके छोटे भाई विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुरेशचंद्र को शक था कि उसकी बहन के किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध हैं। इस शक के आधार पर उसने बहन को स्कूल जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को विक्रम की मां मुन्नी देवी किसी वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर गई थीं। प्रतिमा और विक्रम घर पर अकेले थे। दोपहर करीब 1.30 बजे विक्रम ने अपनी बड़ी बहन प्रतिमा के सिर में फावड़ा मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की हत्या करने के बाद विक्रम शमसाबाद थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बहन के बदचलन होने का शक था। वह दो साल में दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। आज उसने उसकी हत्या कर दी है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।


फिलहाल पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है। विक्रम पीएफसीआई कानपुर में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष शमसाबाद और क्षेत्राधिकारी नरेशचंद्र मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि विक्रम को अपनी बहन पर प्रेम संबंध होने का शक था। इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed