{"_id":"57f9eb134f1c1b655228de08","slug":"brother-killed-brother-to-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिये बड़े ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिये बड़े ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी भाई की तलाश में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के लिये बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्दन रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला कानपुर देहात डेरापुर के डिलौलिया गांव का है।
डेरापुर थानाक्षेत्र के डिलौलिया गांव निवासी राजू उर्फ अनिल (40) का अपने बड़े भाई सुनील से परचून की दुकान और जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह जमीन के ही मसले को लेकर दोनों फिर आपस में भिड़ गये। मारपीट इतनी बढ़ गई कि सुनील ने धारदार हथियार बेल्चा उठाकर अनिल की गर्दन पर हमला कर दिया। इस हमले में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सुनील फरार हो गया। गांववालों के मुताबिक दोनों की पत्नियां आपस में सगी बहने हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारोपी सुनील की तलाश की जा रही है।