{"_id":"59fd6a684f1c1bb6678b9524","slug":"brother-in-law-trapped-in-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से पिट रही भाभी की मदद के लिए पुलिस बुलाकर फंसा देवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहमी से पिट रही भाभी की मदद के लिए पुलिस बुलाकर फंसा देवर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में घर आने पर टोकने से गुस्साए पति ने पत्नी को दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा। देवर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उल्टा देवर पर ही कार्रवाई कर दी। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
फतेहपुर औंग कल्यानपुर थाने के साईं गांव निवासी चंद्रपाल की बहन गुड़िया की औंग थाने के बड़ाहार निवासी राजकुमार के साथ पांच साल पहले शादी हुई थी। गुड़िया का आरोप है कि पति राजकुमार रात को शराब के नशे में घर आया। ऐतराज पर गाली गलौच करना लगा। अचानक पति उसे कमरे में घसीट ले गया और दरवाजा बंद कर डंडे और लात-घूंसों से पीटा।

परिजनों ने बचाने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खोलने पर देवर श्रवण ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच भी झगड़ा हुआ था। इस वजह से दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन