फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother cut with chapad

बड़े भाई को चापड़ से काट डाला

Thu, 05 Jan 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 08:32 AM IST
सार

-नाली बनाने के विवाद में चौबेपुर का चंपतपुर गांव में हुई वारदात
-मारा गया भाई था हिस्ट्रीशीटर, गोली चलाने का प्रयास किया था
-परिवार है लखनई में, आरोपी छोटा भाई फरार

विज्ञापन
brother cut with chapad
डेमो

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र के चंपतपुर गांव में बुधवार शाम जल निकासी के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चापड़ से काट डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छोटा भाई फरार हैं। मृतक का परिवार लखनऊ में होने से पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिल सकी। मारा गया बड़ा भाई हिस्ट्रीशीटर था। ग्रामीणों ने बताया कि बड़े भाई ने भी तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की लेकिन छोटे भाई ने पहले ही चापड़ से हमला बोल दिया इसलिए गोली नहीं चल पाई।
विज्ञापन


चंपतपुर गांव निवासी रामेश्वर कुरील (62) अपने भाइयों मजनू, रामाधीन, नन्हें और पुदिया में सबसे बड़ा था। सभी भाइयों के गांव में अलग-अलग मकान हैं पर नन्हें को छोड़कर सभी ने अपनी पैतृक भूमि बेचकर लखनऊ में मकान बना लिए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रामेश्वर को कुछ साल पहले चंदिका गांव के निकट पांच बिसवा भूमि पट्टे की रूप में मिली थी। रामेश्वर की पत्नी की मौत हो चुकी है। चार बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। अविवाहित पुत्रियों की शादी के लिए वह अपनी पट्टेवाली भूमि को बेचना चाह रहा था। इसके लिए वह 2 जनवरी को लखनऊ से अकेले गांव स्थित मकान में आया था।  बुधवार शाम सामने के मकान में रह रहे नन्हें से नाली विवाद पर उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


नन्हें घर के बाहर गंदे पानी के निकासी के लिए सड़क के बीचोबीच नाली खोद रहा था, जबकि रामेश्वर का कहना था कि अपने घर से सटाकर ही नाली बनाई जाए। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस पर नन्हें ने रामेश्वर पर चापड़ से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। नन्हें मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी रामेश्वर के लखनऊ स्थित परिवारीजनों को दी। देर रात तक मृतक के परिजन चंपतपुर नहीं पहुंच सके थे। एसओ राकेश यादव ने बताया कि आरोपी नन्हें की तलाश की जा रही है। रामेश्वर हिस्ट्रीशीटर था, थाने में रामेश्वर के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। घटना केे बाद नन्हें का परिवार भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों से भाइयों में हो रहा था झगड़ा
ग्रामीणों के मुताबिक नाली विवाद को लेकर मंगलवार को भी रामेश्वर और नन्हें में विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी पर एक अन्य भाई मजनू लखनऊ से बुधवार को ही गांव आया था। झगड़े के दौरान उसने बीचबचाव का प्रयास भी किया था, लेकिन रामेश्वर को नहीं बचा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed