{"_id":"5894b1024f1c1b953fe81089","slug":"boy-climbed-on-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात से नाराज ये जूनियर ‘वीरू’ चढ़ गया टावर पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी बात से नाराज ये जूनियर ‘वीरू’ चढ़ गया टावर पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा लड़का
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी बात पर नाराज होकर छोटा भाई शोले फिल्म का ‘वीरू’ बनकर कई फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। मनाते-मनाते पुलिस थक गई आखिर बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा जा सका। मामला यूपी के इटावा जिले का है। बसरेहर थाना क्षेत्र के कृपालपुर में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। बडे़ भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर छोटा भाई हाईटेंशन टावर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक गांव वाले परेशान रहे। पुलिस ने बडे़ भाई के खिलाफ कार्रवाई की बात मानी तब वह नीचे उतरा। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
बाल न कटवाने की जिद पर पीट दिया था
ग्राम कृपालपुर निवासी अमर सिंह के बड़े पुत्र सत्यम ने छोटे भाई सोनू के बाल न कटवाने की जिद पर उसे पीट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनू शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव के पास ही लगे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। परिवार व गांव के लोगों ने सोनू से नीचे उतरने के लिए कई बार कहा लेकिन उसने एक नहीं सुनी। तीन बजे के करीब 100 नंबर की गाड़ी रुटीन चेकिंग पर निकली तो घटना पुलिस के संज्ञान में आई। पांच बजे के करीब पुलिस ने सोनू के भाई सत्यम को पकड़ा और थाने ले जाने की बात कही। तब कहीं जाकर सोनू टावर से नीचे उतरा। सोनू का पुलिस ने मेडिकल कराया और दोनों भाइयों को बसरेहर थाने ले गई।