{"_id":"57153d014f1c1b1c108b4755","slug":"bomb-information-encrease-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट में बम से उड़ जाएगा स्कूल...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 मिनट में बम से उड़ जाएगा स्कूल...
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को क्लास से बाहर निकालते शिक्षक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर (ब्यूरो)। हैलो...अबे फोन नहीं उठाता है बात नहीं करता है अभी ब्लास्ट कर दूं बोल सरस्वती विद्या मंदिर में ब्लास्ट कर दूं। सुबह 8ः34 पर जब ऐसी बात किसी युवक ने विधायक सतीश महाना से फोन पर कही तो विधायक के हाथ पांव फूल गए। आननफानन में विधायक ने एसएसपी को सूचना दी तो एसएसपी ने थाना चकेरी को और बम स्क्वाएड को मौके पर भेजकर सर्च अभियान शुरू कराया। बाद में यह सिर्फ धमकी निकली।
भाजपा विधायक सतीश महाना के पास सुबह 8ः04 बजे से 8ः30 बजे तक 10 कालें (7309227179) इस नंबर से आईं। जब विधायक ने मिस कॉल देखीं तो उन्हाेंने 8ः34 बजे उस नंबर पर फोन मिलाया तो सामने वाले व्यक्ति ने 30 मिनट के अंदर जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उड़ाने की धमकी दी। फोन कटने के बाद 8ः36 बजे दोबारा फोन आने पर वो बोला कि बच्चों को बाहर मत निकालना नहीं तो समझ लेना। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। सतीश महाना ने तुरंत एसएसपी शलभ माथुर को फोन कर मामला बताया। एसएसपी के आदेश पर एसपी पूर्वी सचिंद्र पटेल चकेरी थाने के फोर्स व बम स्क्वाएड के साथ पहुंचे। स्कूल की चेकिंग की। क्लासों में जाकर बच्चों के बस्ते जांचे। स्कूल खाली करा दिया गया। स्कूल की छुट्टी कर दी गई। इससे बच्चों के चेहरे पर पहले खुशी दिखी पर जैसे ही बम का पता चला वे डर गए। स्टाफ ने अभिभावकों को फोन कर स्कूल बुलाया और बच्चों को उन्हें साैंप दिया।