फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A speeding dumper truck crashed into the boundary wall of Ambedkar Park.

Rampur News: तेज रफ्तार डंपर आंबेडकर पार्क की चहारदीवारी से टकराया

Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A speeding dumper truck crashed into the boundary wall of Ambedkar Park.
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की चहारदीवारी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डंपर को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम पट्टीकलां की ओर से डंपर तेज रफ्तार में आ रहा था। रहमतगंज में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर आंबेडकर स्थल की चहारदीवारी से जा भिड़ा। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया और चालक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। शाम के समय सड़क पर डंपरों की आवाजाही से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने खनन वाहनों की तेज रफ्तार और आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग की।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed