{"_id":"588cdd694f1c1b165dcf4eb6","slug":"blind-girl-teenager-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर दो दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर दो दिन तक किया गैंगरेप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:39 PM IST
सार
पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
नगर कोतवाली सीमा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची और इशारे से आपबीती बताई। इस पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला ने 25 जनवरी को किशोरी को बंधक बना लिया और फिर अपने चार साथियों को सौंप दिया।
महिला व उसके चार साथी उसे रोडवेज बस से कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव ले गए। यहां बंधक बनाकर दो दिन तक गैंगरेप किया। शुक्रवार देर शाम कचहरी चौराहा पर रिक्शे में बैठा कर भाग निकले। पुलिस ने महिला समेत पांच को नामजद करते हुए अपहरण, रेप और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है।