फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bajrang Dal activists vandalize in Indo - Pak trade fair

इंडो-पाक ट्रेड फेयर में बजरंगियों का हमला

Sat, 11 Apr 2015 03:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activists vandalize in Indo - Pak trade fair
होटल कान्हा कांटीनेंटल में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री लखनऊ एंड लाहौर व उत्तर प्रदेश टूरिज्म आर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित इंडो-पाक ट्रेड फेयर एंड फूड फेस्टिवल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट और तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन


शुक्रवार को फेस्टिवल का उद्घाटन करके डीएम डॉ. रोशन जैकब जैसे ही गईं, वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। नारेबाजी की। होटल के गार्डों को पीटा। ट्रेड फेयर के पोस्टर, बैनर फाड़ डाले। स्टैंड पोस्ट तोड़ डाले। बाद में नजीराबाद पुलिस पहुंची पर तब तक उत्पाती भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने गार्ड की तरफ से नजीराबाद थाने में बलवा, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रेड फेयर में फोर्स तैनात कर दी गई है। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में दोनों देशों के 65 स्टाल लगाए गए हैं। इसमें पाकिस्तान के 30 स्टाल हैं। कराची, पेशावर, लाहौर, हैदराबाद, गुजरावाला के कारोबारी अपने उत्पाद लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड फेयर की आयोजक होमेरा बुखारी और सनी मलिक ने बताया कि शहर में पहली बार ट्रेड फेयर लगाया गया है। पुलिस को आशंका थी कि कुछ लोग ट्रेड फेयर का विरोध और हंगामा कर सकते हैं। इसलिए होटल के भीतर और बाहर फोर्स लगाई गई थी। दोपहर में फेयर का उद्घाटन करके डीएम गईं तो फोर्स भी चली गई।

थोड़ी ही देर बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वहां धावा बोल दिया। होटल के बाहर लगे ट्रेड फेयर के पोस्टर, बैनर फाड़ डाले। होटल में घुसने की कोशिश की। गार्ड गुडविल लाल के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने उसे जमकर पीटा। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बजरंग दल कार्यकर्ता चेतावनी दे रहे थे कि पाकिस्तान के किसी कारोबारी को यहां नहीं टिकने दिया जाएगा। पाकिस्तान सीमा पर रोज गोलाबारी कर रहा है, आतंकियों को पनाह दे रहा है, ऐसे में हम दुश्मन देश के किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं करेंगे। इससे फेस्टिवल में दहशत फैल गई। बाहर से आए कारोबारी अपना-अपना सामान समेटने लगे।

कुछ लोग तो डर कर इधर-उधर छिप गए। होटल प्रबंधन की सूचना पर नजीराबाद एसओ फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन उत्पाती भाग चुकेथे। फौरी छानबीन के बाद पुलिस कर्मी वहां से चले गए तो दोबारा भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया और भाग निकले।


बाद में फोर्स तैनात की गई। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि उत्पातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed