{"_id":"580469f44f1c1b572c7028cf","slug":"ax-and-knife-cut-farmers-body-brutally-murdered-village-extends-sensation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से बदन काटकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से बदन काटकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
गांववालों से पुलिस ने लिये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरी नींद में सो रहे एक बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से बदन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड और फॉरेन्सिक टीम घटनास्थल पर सुराग की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फतेहपुर किशनपुर थानाक्षेत्र के सिलमी गांव में रविवार रात गहरी नींद में सो रहे लक्ष्मण (80) को किसी ने बेरहमी से मार डाला। उसकी छाती के अलावा गर्दन, सिर और पेट पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका बदन चीर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीमें हत्या की वजह जानने के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बयान ले रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद में हुई ये हत्या
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीओ अतुल कुमार का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। लालटेन में भी खून से सने उंगलियों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक लक्ष्मण के चार बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। छोटा बेटा गेंदालाल ही लक्ष्मण को खाना व पानी देता था। लक्ष्मण के नाम से 18 बीघा के खेत हैं। उसने छह बीघा खेत अपने पास रखकर बाकी जमीन का बेटों में बटवारा कर दिया था। गेंदालाल और उसके बड़े भाई शीतल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।