फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attempt to loot diesel tanker driver killed

डीजल भरा टैंकर लूट ले जाने की कोशिश में चालक की हत्या

Wed, 04 Jan 2017 07:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 07:37 PM IST
सार


हाईवे से टैंकर को बदमाशों ने किया था हाईजैक 
टैंकर में लगे जीपीएस लोकेशन से जताई जा रही आशंका
हरदोई जिले का निकला मृत चालक, खलासी की हालत नाजुक 

विज्ञापन
attempt to loot diesel tanker driver killed
डेमो

विस्तार

डीजल भरा टैंकर लूट ले जाने की कोशिश में चालक की हत्या और खलासी को मरणासन्न कर टैंकर छोड़कर भागने वाले बदमाशों को ट्रेस करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई। बदमाशों द्वारा ट्रक फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से कब्जे में लेने की बात साफ हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत लूट की एफआईआर दर्ज की है। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने मौके की छानबीन के बाद क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया है। 
विज्ञापन

 

बता दें कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा पर बदमाश टैंकर लेकर पहुंचे थे। टैंकर बंद हो जाने के बाद क्रे न बुलाने लुटेरा चालक टोल प्लाजा पर गया था। क्रेन आने पर फंसने के  चक्कर में अपने एक और साथी संग भाग निकला था। पुलिस ने टैंकर नंबर से छानबीन की। टैंकर कानपुर यशोदा नगर के अमर सिंह का निकला है। उन्होंने बताया कि टैंकर में चालक महमूद अली (52) की हत्या हुई है।

विज्ञापन

महमूद अली हरदोई जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायं थोक मोमिनाबाद निवासी थे। उनके साथ घायल खलासी उन्नाव जिले के धनकोली गांव निवासी अरुण सिंह का बेटा आसेंद्र सिंह है। वह कानपुर के आभा नर्सिंग होम में भर्ती हैं। दोनों कानपुर पनकी इंडियन ऑयल से टैंकर में मंगलवार की शाम करीब चार बजे डीजल लोड कर रायबरेली को निकले थे। करीब तीन घंटे में गाडी को पहुंच जाना था। साढ़े सात बजे चालक के नंबर पर कॉल की गई, तो मोबाइल बंद बता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देर रात कल्यानपुर पुलिस की कॉल आई और टैंकर के चालक की हत्या और खलासी के घायल होने की खबर दी। उनके टैंकरों में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशन सिस्टम) लगा हुआ था। इसे चेक करने में पता लगा कि  टैंकर शहर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली हाईवे रोड तक पहुंचा था। उसी रास्ते से वापस हाईवे बाईपास चौराहे से कानपुर की ओर मुड़ा था। कब और कहां चालक की हत्या की गई, इसके  बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम हाउस चालक के बेटे रौनक और आसिफ पहुंचे। रौनक ने बताया कि तीसरा भाई कासिम और तीन बहनें नईमा, उजमा  और मर्जीना हैं। इनमें दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की खबर सुनकर अम्मी रुखसाना बेसुध हो गईं। एसएसआई राजेश सिंह ने टैंकर मालिक अमर सिंह की तहरीर पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी है।  



फिर हाईवे, टोल में लगे कैमरे दे गए दगा
पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए कल्यानपुर हाइवे के बड़ौरी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसकी रिकार्डिंग में टैंकर में सवार बदमाश कहीं भी ट्रेस नहीं हो सके। जबकि लाश लेकर घूमने वाला दुस्साहसिक चालक लुटेरा पूरे टोल प्लाजा में घूमता रहा। उसकी टोल प्लाजा कर्मी से टोल जमा करने को लेकर विवाद भी हुआ था। तभी टैंकर बंद हो गया था। लुटेरे ने ही कुछ लोगों से टैंकर में धक्का लगवाया इसके बाद क्रेन  बुलाने भी गया था। क्रेन के आने पर भाग निकला था। सारे कै मरों के खंगालने के बाद बदमाश चालक की रिकार्डिंग नहीं मिली। पहले भी कई घटनाओं में कैमरे खराब ही निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed