फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on police team in kanpur dehat

पटाखे से बिदकी गाय ने पलटाई डायल 100, पुलिस पर पथराव के बाद मारपीट और तोड़फोड़

Sat, 21 Oct 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
attack on police team in kanpur dehat
डेमो
यूपी के कानपुर देहात में मामूली बात पर पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ कर दिया। मजबूरी में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने अराजक तत्वों सहित 80 अज्ञात 12 गिरफ्तार व 23 भागे नामजद लोगो के  खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
विज्ञापन


कानपुर देहात रसूलाबाद के निभू में गांव के चौकीदार के लड़के द्वारा चलाए गए पटाखे से बिदककर एक गाय 100 नंबर पुलिस गाड़ी के आगे आ गई। जिस से 100 नंबर गाड़ी पलट गई। जो पास ही में रखे एक लकड़ी के खोखे पर जा गिरी । खोखे के पास ही खड़ी चौकीदार की पत्नी सीता देवी उस से हल्की घायल हो गई । इस पर ग्रामीण लोग महिला के उपचार के लिए 100 नंबर डायल वालों से रुपए मांगने लगे। डायल 100 नंबर के सिपाही इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पाकर थाने से अतिरिक्त बल भेजा गया। लेकिन ग्रामीण उग्र होते चले गए। जिस से जिले के कई थानों का फोर्स मंगलपुर, शिवली, रुरा आदि का बुला लिया गया ।इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक आर के मिश्रा ने बताया स्थिति नियंत्रण में है।चौकीदार की पत्नी सीता देवी पत्नी रामप्रसाद के मामूली चोट आई है ।उसका उपचार कराया जा रहा है। उसके छतिग्रस्त खो खे के लिए  उसको पैसे दे दिए गए हैं । पथराव करने वाले तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed