फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on peoples in marriage party

डिप्टी सीएम के रिश्तेदारों पर बमों और गोलियों से हमला, आठ से ज्यादा घायल

Mon, 08 May 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
attack on peoples in marriage party
चित्रकूट में उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदारों पर हमला
यूपी के चित्रकूट में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के कोतवाली कर्वी क्षेत्र में बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी पर बदमाशों द्वारा बमों और गोलियों से हमला कर दिया गया। इस वारदात में 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस परिवार पर हमला हुआ है वो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।  
विज्ञापन

धर्मनगरी चित्रकूट में हुई ऐसी घटना ने सनसनी फैला दी है जो पहले कभी नहीं हुई।  बारातियों से भरी बोलेरो पर सीतापुर चौकी के रानीपुर भट्ट विकलांग विश्वविद्यालय के पास बम और फ़ायरिंग कर हमला कर दिया जिसमें बच्चियों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे है। कोतवाली कर्वी क्षेत्र न‌िवासी सत्यनारायण मौर्या की शादी गांव में ही होनी थी। रव‌िार रात सरसवां ज‌िला  कौशांबी से अवधेश मौर्या के बेटे सीपू की शादी में 100 से ज्यादा बाराती आये हुए थे। बोलेरो से नासी सरसवां निवासी प्रधानपति पवन कुमार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सौट रहे थे। तभी रानीपुर भट्ट के पास 2 बाइकों से आये चार बदमाशों ने असलहों और बमों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बम फेंककर हमला कर दिया। एक बम तुरंत फट गया जिससे हड़कंप मच गया। जबकि दूसरा बम नहीं फट पाया इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस हमले में पवन मौर्या, शिखा मौर्या, जैनी, अंकिता (18), पिंकी (24), तुषार (8), प्रिंस (11) राजू समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

अपराधियों के हौसले बुलंद

attack on peoples in marriage party
घायल महिला
इलाकाई लोगों के मुताबिक़ फ़ोटो खिचवाने को लेकर आपसी कहा सुनी हुई जिसमें विरोध जताने पर स्थानीय लड़कों ने वापस जा रही बारात पर सवारी से भरी बोलेरो पर बम और ताबड़तोड़ फ़ायरिंग
कर हमला कर दिया। जिसमें 4लोग की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। कोतवाली कर्वी में नामज़द मुकदम दर्ज कर लिया गया है।
 

चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

attack on peoples in marriage party
दुल्हा जिसकी शादी में सभी गये थे
अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे है। चित्रकूट में हुई ये घटना इसी का सबूत दे रही है। इस वारदात में अशोक मौर्या की ओर से 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई है। ये चारों अशोक के गांव के ही रहने वाले है। वारदात को अंजाम देने का आरोप कल्लू करवरिया उर्फ देव, सुरेंद्र सिंह, विकास श्रीवास्तव, राम सिंह पर लगाया गया है। यह भी बात सामने आयी है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश की वजह से भी ये हमला किया गया है। घायल अशोक मौर्या खुद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का रिश्तेदार बता रहे हैं। अपराध की इस वारदात में डिप्टी सीएम  के रिश्तेदारों के घायल होने की बात सामने आते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed