फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alone Woman murder

घर में अकेली महिला की कैंची घोंप हत्या, लूट

Fri, 26 Jun 2015 03:29 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 26 Jun 2015 03:29 AM IST
विज्ञापन
alone Woman murder
गुजैनी जे-ब्लाक में घर में अकेली महिला को दीवार से सिर भिड़ा-भिड़ा कर बेदम करने के बाद गर्दन में कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। उस वक्त महिला का पुरोहित पति काम से बाहर था और दोनों बच्चे पड़ोसियों के यहां खेल रहे थे। बच्चे खेल-कूद कर जब घर लौटे तो मां का खून से सना शव देखकर चीख उठे और तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। फिर पति को सूचना दी गई। इसके बाद गोविंदनगर पुलिस के अलावा एसपी पश्चिम राजेश एस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। रसोई के बगल में स्थित कमरे में रखी अलमारी तो बंद थी लेकिन उसका लॉकर टूटा हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे 40 हजार रुपये गायब हैं। एसपी पश्चिम का कहना है कि मामला फिलहाल लूट का नहीं लग रहा है, क्योंकि महिला के शरीर पर जेवर सलामत हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुजैनी जे ब्लाक निवासी शिव प्रकाश तिवारी पुरोहित हैं और शास्त्री नगर में उनका प्रतिष्ठान है। रोज की तरह पुरोहित गुरुवार को भी अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे। घर में पत्नी संध्या (30), बेटा अभय (5) और विभू (3) थे। गुरुवार देर शाम बच्चे बाहर खेलने गए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे अभय खेलने के बाद घर गया तो अंदर मां का शव देखा। उसने बाहर आकर पड़ोसियों को बताया। शव घर की रसोई में फ्रिज के पास पड़ा मिला। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और गर्दन पर कैंची का वार किया गया था। शव के पास ही खून से सनी कैंची भी पड़ी थी। किचन की दीवारों पर खून के धब्बे थे, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि मौत से पहले संध्या ने हत्यारे से संघर्ष किया और हत्यारों ने संध्या का सिर दीवार से टकराया।  पति शिव प्रकाश ने पुलिस से लूट की आशंका जताई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है, क्योंकि भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में शाम के वक्त लूट को अंजाम देकर फरार होना आसान बात नहीं है। एसपी पश्चिम का कहना है कि पुलिस कुछ बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस को संध्या का मोबाइल मिला है। उसकी काल डिटेल से भी कत्ल का राज खोलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed