फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After all enemies have given him life

शौच करने खेत गए लड़के को गोली से उड़ाया

Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
After all enemies have given him life
डेमो

विज्ञापन
इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में पुरानी रंजिश में मंगलवार रात शौच के लिए गए किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भावलपुर गांव निवासी सतीश यादव का बेटा सचिन यादव (16) गांव के ही कुछ लड़कों के साथ मंगलवार रात शौच के लिए खेत में गया था। वे सभी लौट रहे थे कि बाजरे के खेत में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने सचिन को गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद लड़के भाग कर गांव गए और सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सचिन को इटावा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। जहां हालत गंभीर देख डा. मनोज यादव ने रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे सैफई पीजीआई ले गए, जहां सचिन ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण थाने जा पहुंचे। पुलिस पर पूर्व में हुए विवाद में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। थाने में हंगामा होता देख प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने एसएसपी एन कोलांची को सूचना दी। इस पर कई थानोें की फोर्स जसवंतनगर थाने पहुंची। मृतक के पिता ने गांव के ही दशरथ सिंह, योगेश, दिनेश, अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 12 सितंबर को वह अपनी डीसीएम का टायर खोल रहा था। टायर से दशरथ सिंह के परिवार के सदस्य को चोट लग गई। इसी बात को लेकर दोनोें पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस में भी शिकायत की गई थी। इसी विवाद की वजह से उसके बेटे की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस गंभीर होती तो बच जाता मेरा बेटा
भावलपुर गांव निवासी सतीश यादव एवं उनके पड़ोसी के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा है। इस विवाद के बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं 15 दिन पहले हुए विवाद में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव ने बताया कि उनके पड़ोसी दशरथ से काफी समय से विवाद चल रहा है। लगभग 15 दिन पूर्व सतीश यादव की डीसीएम का टायर बदलते समय दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोट लग गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद 12 सितंबर को भी आपस में विवाद हुआ।  पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस पहले से ही आरोपियों के खिलाफ कारवाई करती तो संभव है कि किशोर की हत्या नहीं होती। दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed