फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of gang misdeed in kanpur

बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने पुलिस को दिया बयान

Sat, 18 Jan 2020 11:31 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of gang misdeed in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के चकेरी से अगवा कर बंधक बनाकर रखी गई किशोरी ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने शुक्रवार को पुलिस को दिए बयान में आपबीती बताई।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। सनिगवां निवासी एक किशोरी को 22 दिसंबर को 60 फिट रोड सनिगवां निवासी युवक शमशाद उर्फ मटरू ने अगवा कर लिया था। पहले कुछ दिन अपने घर में रखा उसके बाद जाजमऊ में किराये के कमरे में बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

यूपी-112 पर 16 जनवरी को किशोरी ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। किशोरी ने चकेरी पुलिस को बताया कि शमशाद और उसके भाई समेत चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

बयान के बाद पुलिस शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल नहीं करा सकी। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि शनिवार को किशोरी का मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed