हादसा या हत्या: बाइक पर दूर तक फिसला, केवल गले पर आई चोट...?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर ग्रामीणों का तर्क है कि व्यक्ति रोड पर बाइक समेत दूर तक फिसलकर गिरा है बावजूद इसके चोट केवल मृतक के गले में लगी मिली है।घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने कहा कि मामला पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
दिबियापुर रोड पर सोमवार को बाइक फिसलने से पुस्तक विक्रेता नरेश पोरवाल मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहले से ही काफी भीड़ जमा थी। लोग यह चर्चा करते मिले कि यह हादसा कम हत्या ज्यादा नजर आ रही है।
पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की लेकिन मौके से कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नरेश पोरवाल की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जायेगा।