फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A minor girl raped in a moving car

नाबालिग से चलती गाड़ी में दुष्कर्म, सड़क किनारे मिली लड़की को घर छोड़ने गई पुलिस 

Tue, 02 Oct 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
A minor girl raped in a moving car
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश लड़की को अगवा करके कार में ले गए और चलती कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


कन्नौज छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री सुबह करीब 4 बजे लघुशंका के लिए उठी और जैसे ही झोपड़ी से बाहर जाने के लिए निकली, तभी वहां पहले से ही मौजूद नकाबपोश चार युवकों ने उसे दबोच लिया। जैसे ही उसने शोर मचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


युवकों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे लोडर में डालकर छिबरामऊ की ओर ले गए। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तब उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 6 बजे नगर के पूर्वी बाईपास पर लोडर सवार युवक उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां पहुंची पुलिस ने जब अकेली सड़क किनारे खड़ी किशोरी की हालत देखी, तो उससे पूछताछ की और फिर उसे उसके घर छोड़ आई। घर जाकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। पीड़िता की बात सुनने के बाद उसकी मां ने कोतवाली में तीन युवकों को नामजद करते उनके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ जबरन अपहृत कर दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।


तहरीर मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने दो आरोपियों के पिता को हिरासत में लिया है। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed