{"_id":"5b40727b4f1c1bc5248b5019","slug":"a-girl-from-from-arrested-by-noida-police-for-blackmailing-and-honey-trap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपको भी बर्बाद कर सकता है खूबसूरत 'लड़कियों का हनी ट्रैप', पढ़िए कानपुर की जोया के ये कारनामे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपको भी बर्बाद कर सकता है खूबसूरत 'लड़कियों का हनी ट्रैप', पढ़िए कानपुर की जोया के ये कारनामे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम समय में ही आपसे गहरे रिश्ते बनाने वाली खूबसूरत लड़कियां आपको बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। नोएडा में कानपुर की लड़की ने किराये पर कमरा लेने के नाम पर एक 68 साल के बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग की। युवती ने बुजुर्ग को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अश्लील वीडियो तैयार कर ली। युवती वीडियो परिजन को दिखाने व सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रही थी। पुलिस ने बुजुर्ग से युवती को रुपये दिलाने का झांसा दिलाकर नोएडा के सेक्टर-18 बाजार में बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। युवती की पहचान जोया के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली में रह रही है।
डेमो पिक
नोएडा कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, स्वर्णनगरी सेक्टर की एक पॉश सोसायटी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग ने जोया नाम की युवती पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुजुर्ग निजी कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी बताया गया है। बुजुर्ग का कहना था कि मार्च में एक युवती ने उससे फोन पर संपर्क कर किराये पर कमरा दिलाने में मदद की मांग की। बुजुर्ग ने युवती की मदद के लिए रजामंदी दे दी। इसके बाद युवती अक्सर बुजुर्ग को कॉल करती और व्हाट्स एप पर चैट करती। सूत्रों का कहना है कि बुजुर्ग ने एक दो कमरे युवती को दिखाए लेकिन उसने किसी बहाने से नापसंद कर लिए। एक दिन युवती ने बुजुर्ग से अकेले कमरे में मुलाकात की। बुजुर्ग का आरोप है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती ने अश्लील वीडियो तैयार कर ली। इस वीडियो के दम पर वह बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग करने लगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुलाए गए दिन व जगह पर नहीं पहुंची ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुलाए गए दिन व जगह पर नहीं पहुंची ...
डेमो पिक
युवती ने रुपये न देने पर वीडियो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर बुजुर्ग ने बुधवार को कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुजुर्ग से रुपये देने का झांसा देकर युवती को बुलाने के लिए कहा। बुधवार को युवती को ग्रेटर नोएडा बुलाया गया लेकिन उसने बृहस्पतिवार को अपनी बताई जगह आने वादा किया। बृहस्पतिवार को युवती ने नोएडा सेक्टर-18 की मार्केट आने के लिए कहा। यहां बुजुर्ग रुपये लेकर पहुंचे और पुलिस उनकी निगरानी करती रही। जैसे ही युवती बुजुर्ग से रुपये लेने लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुजुर्ग के परिवार के नंबर चुराकर दी वीडियो भेजने की धमकी...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुजुर्ग के परिवार के नंबर चुराकर दी वीडियो भेजने की धमकी...
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
जोया ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाने के बाद उनके मोबाइल के सारे कांटैक्ट अपने मोबाइल में सेव कर लिए थे। इसके बाद युवती ने बुजुर्ग का वीडियो व्हाट्स ऐप पर भेजा और कहा कि उसके परिवार व रिश्तेदारों के सारे नंबर उसके पास है। वह यह कहकर ब्लैकमेलिंग करने लगी कि इस वीडियो को रिश्तेदारों के नंबर पर भी भेज सकती है साथ ही सोशल मीडिया में वायरल कर सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गिरोह में शामिल होने की जांच जारी ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गिरोह में शामिल होने की जांच जारी ...
विज्ञापन
डेमो पिक
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले किसी बड़े गिरोह की सदस्य तो नहीं है। युवती की कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली जा रही है। साथ ही यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि युवती किसी और बुजुर्ग या अन्य व्यक्ति को पहले ब्लैकमेल तो नहीं कर चुकी है। कासना कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग युवती के ब्लैकमेलिंग के कारण काफी परेशान था। उसके मोबाइल से युवती के व्हाट्स एप पर ब्लैकमेलिंग के लिए की गई चेटिंग की डिटेल मिली है। युवती की सीडीआर खंगाली जाएगी। जिससे अगर कोई और आरोपी या पीड़ित हो तो उसका भी खुलासा किया जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हनी ट्रैप की पहली किस्त थी दो लाख रुपये ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हनी ट्रैप की पहली किस्त थी दो लाख रुपये ...