{"_id":"59a2ffb64f1c1b56368b4596","slug":"91503854518-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकुओं से मिल रहे हथियार बने चुनौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकुओं से मिल रहे हथियार बने चुनौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दस्यु बबुली गैंग से मुठभेड़ में पकड़े गए डकैतों के पास से बरामद आधुनिक हथियार देखकर पुलिस अफसर भी चौंक गए। हथियारों की चमक देखकर ऐसा लगता है कि ये हाल में ही में खरीदे गए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई गिरोह डाकुओं को हथियार सप्लाई कर रहा है।
लोगों का कहना है कि पुलिस डकैतों को पकड़कर हथियार तो बरामद कर लेती है, लेकिन यह जांच नहीं करती कि डकैतों के पास हथियार कहां से आये। डकैतों से भी पूछताछ नहीं की जाती कि उनके पास हथियार कहां से आए।
मानिकपुर थाने के औदर जंगल में गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान पकडे़ गए डकैत सुग्रीव, श्रीपाल, राजू और गुड्डा के पास से सेमी आटोमैटिक राइफल, थ्री नाट थ्री, 315 बोर राइफल और एक बंदूक बरामद हुई थी। इन हथियारों की चमक देखकर ऐसा लगता है कि ये हथियार कुछ दिन पहले ही खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
इससे आशंका जताई जा रही है कि डाकुओं के तार ऐसे लोगों से जुड़े है, जो हथियार सप्लाई करते हैं। अभी तक बबुली कोल और लवलेश कोल की जितनी भी फोटो मिली हैं, उनके हाथ में दिख रही राइफल भी चमक रही है।
डकैतों के पास से बरामद सेमी आटोमैटिक रायफल से पुलिस अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं। इस संबंध में अपर एसपी बलवंत चौधरी का कहना है कि कांबिंग के बाद पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यदि किसी गिरोह के तार जुड़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी।