{"_id":"5952ad684f1c1bcb058b462e","slug":"91498590568-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल वृद्धा की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के कुलहा गांव में दो दिन पहले जमीनी विवाद में चचेरे नाती की पिटाई से घायल वृद्धा की मंगलवार सुबह उसके घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भांजे की तहरीर पर आरोपी नाती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कुलहा गांव निवासी चंद्रावती (65) के पति सुखलाल की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कोई संतान न होने से चंद्रावती ने कठार गांव निवासी चचेरी ननद राजरानी पत्नी ठाकुरदीन के बेटे ज्ञानेंद्र को अपने साथ रख लिया था। चंद्रावती के हिस्से में पंद्रह बिसुआ जमीन है।
जमीन को लेकर ही चंद्रावती के चचेरे देवर सत्यनारायण से आए दिन विवाद होता था। रविवार को सत्यनारायण के चौडगरा फतेहपुर निवासी नाती विनय पुत्र राकेश ने ज्ञानेंद्र को साथ रखने का विरोध किया। चंद्रावती ने विनय का विरोध किया तो उसने लाठी से हमलाकर चंद्रावती को घायल कर दिया।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र ने चंद्रावती को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के वृद्धा को घर ले जाने की बात कहते हुए छुट्टी दे दी। उसका घर पर ही इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मारपीट के आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ मनोज मिश्रा ने बताया आरोपी विनय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
-कुलहा गांव में रविवार को जमीनी विवाद में चचेरे नाती ने पीटा था
-मंगलवार सुबह मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो