{"_id":"5a9ae42d4f1c1bd9388b472d","slug":"71520100397-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलने से रोका तो विवाहिता किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली खेलने से रोका तो विवाहिता किया आत्मदाह
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। होली की हुड़दंग में शामिल होने से पति द्वारा रोके जाने पर क्षुब्ध युवती ने आग लगा जान दे दी। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवती ने घर के कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई।
पहली घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव की है। शुक्रवार को दोपहर गुड़िया (20) पत्नी राजा ने होली खेलने घर के बाहर जा रही थी। पति ने मना किया तो नाराज हो गई और कमरे में जाकर दरवाजे बंद करने के बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। पड़ोसियों की मदद से पति ने आग बुझाई। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उधर, गुड़िया के चित्रकूट के धुनुवा रामपुर निवासी पिता जसवंत सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उसकी बेटी की शादी पिछले साल मई में हुई थी। उसके सास-ससुर की मौत हो चुकी है। बताया कि गुड़िया की एक रिश्तेदार के संबंध किसी पड़ोसी थे। गुड़िया इसका विरोध कर रही थी। इसीलिए उसे जलाकर हत्या कर दी। बबेरू कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा गांव की है। यहां रामबहादुर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री अर्चना ने शनिवार सुबह कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह मुकदमे की पेशी में अतर्रा गया था। पुत्र गांव में दुकान के पास बैठा था। घर में अर्चना अकेली थी। तभी उसने आग लगा ली।
क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता और बदौसा थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान निवासी शिवचरण के 20 वर्षीय पुत्र उमेश घर में संदिग्ध हालात में जल गया। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।