फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   70 lakhs theft in businessman flat in kanpur

कानपुर: कारोबारी के फ्लैट में 70 लाख की चोरी, चोरों का पता लगाने को सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई गईं

Mon, 08 Jun 2020 10:42 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
70 lakhs theft in businessman flat in kanpur
कारोबारी के फ्लैट में 70 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में कारोबारी के फ्लैट से चोर नकदी, जेवरात समेत करीब 70 लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर कारोबारी को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन


चोरों का पता लगाने के लिए सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई गईं हैं। सृष्टि अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर गिरधर अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। दादा नगर में उनकी पैकेजिंग व डिस्पोजल गिलास, कटोरी आदि बनाने की फैक्टरी है। 25 मई को वह परिवार समेत स्वरूपनगर निवासी अपने भाई कृष्ण मुरारी के घर चले गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह पड़ोसी श्याम तेवरीवाल ने फोन पर उन्हें  फ्लैट का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। इस पर गिरधर अपने बेटे सौरभ और बहू के साथ फ्लैट पर पहुंचे। भीतर जाने पर गृहस्थी का सामान इधर-उधर बिखरा मिला। अलमारी के लॉकर के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने दो लाख रुपये और लाखों के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। कोेहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


चांदी के जेवरात छोड़ गए चोर
गिरधर ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे, बहू और उनके बच्चों के साथ रहते हैं। घर पर उनकी मां, पत्नी और बहू के जेवरात रखे थे। चोर चांदी के जेवरात छोड़ गए, बाकी समेट ले गए।

अपार्टमेंट के गार्ड समेत करीब 15 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पांच टीमें लगाई गई हैं। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। -डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed