फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22 lakh fraud from doctor in the name of flat

कानपुर: फ्लैट के नाम पर डॉक्टर से 22 लाख की धोखाधड़ी, पांच लाख का घरेलू सामान भी उठा ले गए

Wed, 10 Mar 2021 07:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Mar 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
22 lakh fraud from doctor in the name of flat
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में स्वरूपनगर निवासी बालरोग विशेषज्ञ डॉ सुनील तनेजा की पत्नी से ठगी हो गई। जालसाजों ने फ्लैट बेचने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं फ्लैट में रखे पांच लाख रुपये कीमत के घरेलू सामान भी उठा ले गए। डॉक्टर ने जालसाजों के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


स्वरूपनगर निवासी डॉ सुनील तनेजा की पत्नी डॉ गौरी ने बताया कि कुछ माह पहले फ्लैट खरीदने के सिलसिले में उनकी मुलाकात प्रापर्टी डीलर अनूप अस्थाना से हुई थी। उन्होंने स्वरूप नगर के क्लासिक अपार्टमेंट निवासी  प्रेमनाथ अरोड़ा का फ्लैट खरीदने की बात कही थी जिसकी कीमत 52 लाख रुपये तय हुई।
विज्ञापन


सौदा तय होने पर उन्होंने 22 लाख रुपये बतौर एडवांस चेक के माध्यम से दे दिए थे। बाकी रकम रजिस्ट्री होने के बाद देने की बात तय हुई थी। सौदा तय होने के बाद प्रेमनाथ ने उन्हें फ्लैट में सामान रखने की अनुमति दे दी। जिसपर उन्होंने पांच लाख रुपये कीमत के घरेलू सामान उसमें शिफ्ट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 25 फरवरी को प्रेमनाथ का भतीजा सोनल बजाज उनकी गैर मौजूदगी में घर का सारा सामान उठा ले गया। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोप है कि इस बीच प्रेमनाथ ने वह फ्लैट डॉ. एचएस गुप्ता को बेच दिया। जानकारी के बाद डॉ. तनेजा ने स्वरूपनगर थाने में शिकायत की। थानाप्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed