फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसान की हत्या में दो गिरफ्तार

किसान की हत्या में दो गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। बढ़पुरा के अजबपुर गांव में जानवर चराने से मना करने से नाराज दबंगों ने किसान की हत्या की गई है। पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा और लग्गी भी बरामद की है। एक आरोपी फरार है।

गांव अजबपुर निवासी प्रेम नारायण पुत्र स्वामी चरण की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। उनका शव बुधवार शाम को खेत में पड़ा मिला था। प्रेम के भाई सुमित नारायण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मडै़या अजबपुर निवासी मुकेश यादव, राम वीर यादव व वीरेंद्र यादव पुत्रगण अंगद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि उसके खेत में चरी की फसल खड़ी है। लेकिन मुकेश के परिजनों ने खेत में अपनी बकरियां घुसा दीं। इसी दौरान प्रेम वहां पहुंच गए और उन्होंने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर तीनों ने प्रेम की हत्या कर दी। तीनों शव को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने जांच शुरू की। गुरुवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि वीरेंद्र व राम वीर को पुलिस ने अजबपुर मोड़ के पास से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व लग्गी बरामद कर ली है।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीरेंद्र व रामवीर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुकेश फरार है उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर लिया गया है। दोनों ने जुर्म कबूल किया है। उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed