{"_id":"5a7c993c4f1c1ba2268b92f6","slug":"201518115132-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में छात्रा भर्ती, शोहदा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में छात्रा भर्ती, शोहदा गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। शोहदे से परेशान छात्रा के आग लगा ली। इस मामले को इलाहाबाद जोन के एडीजी ने गंभीरता से लिया। उनके आदेश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, गंभीर रूप से झुलसी छात्रा के बयान लेने मजिस्ट्रेट सदर अस्पताल पहुंचे।
बुधवार की शाम मुख्यालय की एक कालोनी निवासी छात्रा (16) को विद्यालय जाते समय पड़ोसी युवक परेशान करता था। युवक ने छात्रा को जबरन मोबाइल फोन भी थमाया था। न लेने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
छात्रा के परिजनों को मोबाइल की मिलने की सूचना जैसे ही लगी तो छात्रा को पीट दिया। शोहदे की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने बुधवार देर शाम आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परशुराम सदर अस्पताल पहुंचे। जहां किशोरी के बयान दर्ज किए। वहीं आरोपी युवक ने बताया कि उसने छात्रा को किसी प्रकार परेशान नहीं किया है। उसका नाम गलत लिया जा रहा है। एडीजी के आदेश के बाद गुरुवार की शाम कोतवाल शैलकुमार सिंह ने आरोपी को यमुना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।