{"_id":"5da710588ebc3e014f25f3c5","slug":"20-lakh-extortion-sought-from-retired-deputy-sp-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिटायर्ड डिप्टी एसपी से मांगी 20 लाख रंगदारी, रुपए न देने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: रिटायर्ड डिप्टी एसपी से मांगी 20 लाख रंगदारी, रुपए न देने पर दी जान से मारने की धमकी
Wed, 16 Oct 2019 07:40 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता श्यामनगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी रघुवीर सिंह भदौरिया ने थाने में तहरीर देकर दो नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ 20 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के मुताबिक रघुवीर सिंह के घर के पीछे उनके पौत्र रिषभ भदौरिया का प्लॉट है। रविवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी प्लॉट की ओर से आवाज आने पर वे मौकेपर पहुंचे।

Trending Videos
देखा कि दो कारों में सवार होकर आए दबंगों ने प्लॉट की दीवार गिरा दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर सिकंदर वाल्मीकि उर्फ लाला ने तमंचा लहराते हुए तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपए रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
जबकि, उसके साथी श्यामनगर निवासी शिरोमणि शुक्ला व 15 अज्ञात गाली गलौज करते हुए चले गए। नौबस्ता थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबकि, उसके साथी श्यामनगर निवासी शिरोमणि शुक्ला व 15 अज्ञात गाली गलौज करते हुए चले गए। नौबस्ता थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।