फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शराब के नशे में पिता ने की थी बेटे की हत्या

शराब के नशे में पिता ने की थी बेटे की हत्या

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में पिता ने की थी बेटे की हत्या
फोटो परिचय-12-पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी।
विज्ञापन

शराब के नशे में पिता ने की थी बेटे की हत्या
माधौगढ़ के बंगरा में कमरे में मिला था युवक का शव
एसपी ने किया मामले का खुलासा, दोनों साथ रहते थे
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। माधौगढ़ के बंगरा में एक ट्यूबवेल के कमरे में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या किसी और ने नहीं उसी के पिता ने शराब के नशे में धुत होकर की थी। एसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उस दिन भी दोनों का शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
21 जून को माधौगढ़ के बंगरा में छोटू उर्फ शेरू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसी के कमरे में मिला था। जिस ट्यूबवेल के ऊपर बने कमरे में वह रहता था उसके मालिक ने छोटू के पिता शिशुपाल उर्फ यशपाल लंगड़ा बंजारा पुत्र मूलचंद्र उर्फ मुल्ला निवासी ग्राम स्वरूप नगर, भासोन थाना अयाना जनपद औरैया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देशन में सीओ माधौगढ़ व माधौगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिशुपाल को बंगरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि छोटृू व शिशुपाल एक साथ बंगरा में किराए का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन

इनके परिवार में कोई और सदस्य नहीं है। यह लोग गांव में फेरी लगाकर गुब्बारे व अन्य घरेलू सामग्री बेचा करते थे। दोनों शराब के नशे के आदी थे। आए दिन शराब के नशे में धुत होकर झगड़ा करते थे। उस रात को भी दोनों ने साथ शराब पी और इसके बाद इन दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में शिशुपाल ने छोटू के पेट में चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में माधौगढ़ इंस्पेक्टर संजय सिंह, इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था वीके तिवारी, सिपाही उपेंद्र कुमार व अजय प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed