{"_id":"5a96e7314f1c1bc65c8b4fe8","slug":"191519839025-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को गोद में लेकर भटकती रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को गोद में लेकर भटकती रही महिला
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी के सीमा क्षेत्र मध्य प्रदेश की ओर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर गोद में डेढ़ साल के लड़के को लेकर भटक रही मानसिक अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को एसडीएम ने महिला और बच्चे को जिला प्रोवेशन अधिकारी के संरक्षण में महिला थाने भेजा है।
मंगलवार रात को नया गांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास एक महिला को दुधमुंहे बच्चे के साथ लोगों ने भटकते देखा। बताया कि शाम को नदी पार झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोग महिला को ले गए और दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस कर्मियों ने महिला की मानसिक स्थिति सही न होने पर पूछताछ की और चले गए।
महिला चिल्लाकर अपना मंगलसूत्र व कपड़े की मांग कर रही थी। इस पर लोगों ने एक टेंपो में बैठाकर उसे रामघाट तक भेज दिया। इसके बाद दूसरी टेंपो से चित्रकूट रेलवे स्टेशन भेजा। रात को स्टेशन के बाहर टेंपो चालक जैसे ही उसे उतारकर जाने लगा तो महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
टेंपो चालक ने बताया उसे कुछ लोगों ने रामघाट पर महिला व उसके लड़के को रेलवे स्टेशन छोड़ने को कहा था। लोगों की सूचना पर यूपी 100 टीम पहुंची। दरोगा रजा मोहम्मद व सिपाही अरविंद सोनी महिला व उसके बच्चे को लेकर बेड़ी पुलिया स्थित चाइल्ड लाइन संस्था पहुंचे। संस्था की बीनू देवी ने कहा कि यहां बच्चे को तो रखा जा सकता है, पर महिला का रखने प्रावधान नहीं है।
इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों ने उसे एसडीएम के सामने पेश किया।
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि उसे जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय भेजा गया है। महिला व उसका बच्चा इनके संरक्षण में रखे गए हैं। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि महिला व उसके बच्चे को यूपी 100 टीम ने महिला थाने पहुंचाया है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया चल रही है।