फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पेशी पर ले जाया जा रहा सजायाफ्ता कैदी भागा

पेशी पर ले जाया जा रहा सजायाफ्ता कैदी भागा

Wed, 28 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर ले जाया जा रहा सजायाफ्ता कैदी भागा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। जिला जजी में पेशी पर आया सजायाफ्ता कैदी सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया। वह उरई जेल में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। गैंगस्टर के मामले में पेशी पर ले जाया जा रहा था। कैदी के भागते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। देर शाम तक शहर में उसकी तलाश चलती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सीओ सदर संतोष कुमार ने बताया कि सजायाफ्ता पेशी के लिए आया था और भाग निकला है। उसकी तलाश जारी है।


उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजगदेवपुर निवासी देवेंद्र यादव उर्फ दऊआ पुत्र करन सिंह यादव को हत्या के आरोप में 13 जून 2017 को आजीवन कारावास हुआ था। बुधवार को उसकी गैंगस्टर कोर्ट में पेशी थी। पुलिस कस्टडी में उसे जिला जजी लाया गया। जजी हवालात से होमगार्ड चंदर उसे गैंगस्टर कोर्ट पेशी के लिए ले जा रहा था। रास्ते में उसने होमगार्ड से पेशाब करने जाने की बात कही। होमगार्ड उसे शौचालय के पास ले गया। देवेंद्र के पेशाब करने के दौरान जैसे ही होमगार्ड चंदर का ध्यान किसी दूसरी तरफ गया कि मौका पाकर देवेंद्र उसे चकमा देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


होमगार्ड ने जब पलट कर देखा तो हाथ में बंधी रस्सी समेत देवेंद्र को नदारत पाकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जैसे ही यह खबर फैली हड़कंप मच गया। शाम को सीओ सिटी संतोष कुमार ने जजी स्थित हवालात में पूछताछ की। साथ ही उरई व पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर उसकी तलाश की गई। सीओ सिटी ने बताया कि देवेंद्र गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर आया था। होमगार्ड को चकमा देकर वह भाग निकला है। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जिला जजी की गैंगस्टर कोर्ट में थी पेशी
-हत्या के आरोप में काट रहा आजीवन कारावास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed