{"_id":"595937d24f1c1b3b168b4a38","slug":"171499019218-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ को धमकी देने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईओ को धमकी देने में तीन पर रिपोर्ट
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ईओ को धमकी देने के मामले में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
नगर पंचायत अटसू के ईओ अजय कुमार निवासी मलवा फतेहपुर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के लोहिया नगर में सरकारी जमीन पर पीयूष पोरवाल निर्माण करा रहे थे। जब वह रोकने गया तो पीयूष, राधेश्याम व सुमन पोरवाल ने उनके साथ गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पीयूष पोरवाल का कहना था कि निर्माण संबंधी उसके पास न्यायालय का आदेश है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।