फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला के साथ देखने पर हुई थी युवक की हत्या

महिला के साथ देखने पर हुई थी युवक की हत्या

Sun, 16 Jun 2019 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ देखने पर हुई थी युवक की हत्या
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपलापुर गांव के बाहर पांच दिन पूर्व नीम के पेड़ से लटके मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। इस हत्याकांड में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का जूता, बाइक व आलाकत्ल बरामद कर लिए हैं। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी मरजाद सिंह पाल पत्नी व बच्चों के साथ गत 09 जून को भंडारे में शामिल होने के लिए मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपलापुर गांव निवासी बहनोई नारायण पाल के यहां आया था। घर में पत्नी व बच्चों को छोड़ने के बाद 10 जून दोपहर को वह पत्नी से मोबाइल सही कराने की बात कहकर चला गया था। 11 जून की सुबह उसका शव नेपलापुर गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई कैलाश उर्फ नरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना स्पष्ट हुआ था। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान पता चला की मृतक का गांव की मंजू देवी से प्रेम-प्रसंग था। वह पत्नी और बच्चों को बहनोई के घर छोड़ने के बाद प्रेमिका से मिलने अपने गांव वापस आ गया था। रात में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद प्रेमिका की मां बाल देवी, चचेरा भाई श्याम सुंदर व उसकी भाभी का भाई राजेश निषाद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मृतक अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला। आरोपियों ने भी उसका पीछा करते हुए नदी पार करके दशहरी गांव स्थित काली मंदिर के पास उसे पकड़ लिया। जहां पर डाभ की रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद मृतक की मोटर साइकिल से शव को नेपलापुर गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका दिया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी श्याम सुंदर निषाद, राजेश निषाद, मंजू निषाद व बाल देवी को प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, एसआई उमेश चंद्र, सुमन देवी ने टीम के साथ मंगलपुर-सिकंदरा रोड पर स्थित हवासपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की मोटर साइकिल एक जूता व हत्या में प्रयुक्त डाभ की रस्सी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed