फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हत्या कर युवक का शव झाड़ियों में फेंका, शिनाख्त नहीं

हत्या कर युवक का शव झाड़ियों में फेंका, शिनाख्त नहीं

Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर युवक का शव झाड़ियों में फेंका, शिनाख्त नहीं
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के भवानीपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह जीटी रोड किनारे झाड़ियों में युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी आरए और सीओ ने फोरेंसिक टीम बुलवाई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भवानीपुर गांव के सामने जीटी रोड किनारे से गुजर ग्रामीणों को जब भीषध दुर्गंध आई तो उन्होंने झाड़ियों के पास जाकर देखा। झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन



एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह और क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग 50 फीसदी तक सड़ चुके शव को किसी तरह झाड़ियों से बाहर निकलवाया गया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस और बनियान मौजूद थी। जामा तलाशी के दौरान युवक के कपड़ों में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शव 4 से 5 दिन पुराना लग रहा है। आशंका जताई कि युवक की हत्या अन्य कहीं कर के शव को यहां फेंक दिया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


अमर उजाला ब्यूरो
हत्या कर युवक का शव झाड़ियों में फेंका, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed