{"_id":"5cf57af1bdec22076c4ee621","slug":"155959166117-akbarpur-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनाते पुलिस ने तीन महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब बनाते पुलिस ने तीन महिला को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर(कानपुर देहात)। पुलिस ने क्षेत्र के अंतापुर के मजरा मल्लाहनपुरवा गांव में छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। यहां घरों से भारी मात्रा में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, लहन व अन्य सामग्री बरामद की। इस दौरान दो लोग मौके से भाग निकले।
बाराबंकी में शराब से हुई मौत को लेकर एसपी के निर्देश पर सीओ तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने अंतापुर गांव के मल्लाहन पुरवा में कई घरों की जांच की। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में शराब बनती पाई गई। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि सीओ तेजबहादुर सिंह को सूचना मिली कि एक स्थान पर गुप्त रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है। उस स्थान की जांच की गई तो फरीदपुर निटर्रा के मल्लाहन पुरवा निवासी राजाबेटी पत्नी घनश्याम, कमलश्री पत्नी केशरीलाल व मोना पुत्री अशोक, भोला व एक अन्य गैस चूल्हे पर शराब बनाते मिले। पुलिस को देखते ही भोला व एक अन्य व्यक्ति भाग निकला। वहीं पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर मौके से 120 लीटर कच्ची शराब 3000 लीटर लहन, गैस चूल्हा आदि बरामद किया। शराब अधिनियम के तहत इन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।