फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   थाने के गेट पर विवाहिता का शव रख लगाया जाम

थाने के गेट पर विवाहिता का शव रख लगाया जाम

Wed, 29 May 2019 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
थाने के गेट पर विवाहिता का शव रख लगाया जाम
शिवराजपुर (बिल्हौर)। कस्बे के बर्राजपुर मोहल्ले में 22 मई को खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस पर ससुराली जनों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने के गेट पर शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने और आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई के भरोसे पर लोग शांत हुए। इससे करीब एक घंटा नेशनल हाईवे 91 जाम रहा। वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन



शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह यादव ने बताया कि 22 मई को बर्राजपुर मोहल्ला निवासी चांद बानो (30) पत्नी परवेज की खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गईं थीं। पत्नी को बचाने मेें पति भी झुलस गया था। परिवारीजनों ने दोनों को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार की शाम मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने गेट पर शव रखकर हंगामा काटा। पुलिस के आश्वासन देने के बाद मायके पक्ष के लोग शांत हुए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने मृत्यु के पूर्व दिए बयान में खाना बनाने के दौरान जलने की बात कही है उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed