फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father-in-law files an FIR accusing his daughter-in-law and her lover of murdering his son.

Kanpur News: ससुर ने बहू व उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगा दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law files an FIR accusing his daughter-in-law and her lover of murdering his son.
कानपुर। बिठूर में ससुर ने अपनी बहू और उसके कथित प्रेमी समेत 12 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रविवार को बेटे की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अवैध संबंधों में रोड़ा बने बेटे को बीते साल दिसंबर में ट्रेन से फेंक कर मार डाला गया। पुलिस ने हत्या, अपहरण, साजिश, मारपीट और धमकी देने की धारा लगाई है।
विज्ञापन

बिठूर निवासी बुजुर्ग के मुताबिक उनका बेटा अहमदाबाद की एक डिस्पोजल कंपनी में सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि एक दिसंबर 2025 की रात कल्याणपुर में यूपी-112 में तैनात रहा सिपाही राहुल कुमार महाकाल के दर्शन कराने का झांसा देकर बेटे को उज्जैन के लिए घर से ले गया था। उसे श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर ले जाया गया। आरोप है कि शिकोहाबाद क्षेत्र में कटौरा बुजुर्ग के पास चलती ट्रेन से फेंककर उसकी हत्या कर दी। उसका शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला था।
विज्ञापन

चार दिसंबर को रेलवे ट्रैक के पास बेटे का शव मिला था। आरोप है कि उसकी बहू और सिपाही के बीच अवैध संबंध थे। बेटे ने जानकारी होने पर विरोध किया था। इसी के बाद दोनों ने मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची। वहीं, बेटे की मौत के बाद 18 दिसंबर को कुछ लोग घर पहुंचे और मकान की रजिस्ट्री बहू के नाम करने का दबाव बनाया। विरोध पर पिटाई की। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed