फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शोहदों से क्षुब्ध छात्रा ने दी जान

शोहदों से क्षुब्ध छात्रा ने दी जान

Tue, 21 May 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
शोहदों से क्षुब्ध छात्रा ने दी जान
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नया गंज मोहल्ला निवासी एक छात्रा ने शोहदों से क्षुब्ध होकर सोमवार की देर शाम घर के कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। परिजनों ने पुत्री को फांसी पर लटकता देख आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के नया गंज मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन सोनी (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मोहल्ले के दो सगे भाई रवि और राहुल बहन को स्कूल आने-जाने के दौरान अक्सर परेशान करते थे। कई बार उलाहना देने के बाद भी उनकी गतिविधियों में रोक नहीं लगी। इससे क्षुब्ध होकर बहन ने सोमवार देर शाम घर के अंदर कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में पिता रामऔतार बहन को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक पवन पार्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



शोहदों से क्षुब्ध इंटर की छात्रा ने जान दी
- मृतका के भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- कमरे के अंदर कुंडे से फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed