फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Wed, 01 May 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
बिल्हौर। कस्बे के संस्कृत विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल को सीएचसी भेजा गया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिल्हौर के रहीमपुर-करीमपुर गांव निवासी राकेश शर्मा गांव के रामनाथ और पत्नी सावित्री (47) को लेकर बाइक से मंगलवार की शाम घर लौट रहे थे। तभी संस्कृत विद्यालय के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने से सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना देख दौड़े आसपास के दुकानदारों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने डाक्टरों ने दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed