फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जल्लापुर गांव में बदमाशों का डांका, जेवरात सहित ले गए नगदी

जल्लापुर गांव में बदमाशों का डांका, जेवरात सहित ले गए नगदी

Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
जल्लापुर गांव में बदमाशों का डांका, जेवरात सहित ले गए नगदी
राजपुर। थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव में बदमाशों ने रविवार की रात धावा बोलकर एक घर से जेवर-नगदी ले गए। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र जल्लापुर सिकंदरा गांव निवासी मशीउल्ला एक ट्रक चालक है। घर में उसकी पत्नी हमीदा व बेटा तारिक रहते हैं। रविवार की रात असलहों से लैस बदमाशों ने पीछे के दरवाजे से घर में धावा बोल दिया। इस दौरान हमीदा के जग गई। बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे हथियारों से हमला बोल दिया। हमीदा की आवाज सुनकर छत पर सो रहा भाई नीचे आया तो उसे भी पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नगदी व जेवर लूट कर ले गए। गृह स्वामी सारिक ने बताया कि उसका घर गांव के बाहर खेतों में बना हुआ है। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। बदमाशों के हमले से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देख डा. प्रियंक तिवारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बाग में खाली डिब्बा व तमंचा देखे जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने बताया कि घटना को लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की। सभी साक्ष्य को जुटा लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। वही पीड़ित के थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार की देर रात को ही सट्टी व राजपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बदमाशों ने तीन और घरों में धावा बोला। तीनों घरों से नगदी समेत जेवर ले गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की साथ ही लोगों से घटना के बाबत बातचीत भी की। लेकिन अभी तक इन घटनाओं की थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। यहां भी पुलिस ने एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव वेद प्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे के घर रविवार की रात बदमाश पीछे के रास्ते जाली को तोड़कर घर में घुस गए। पीड़ित ने बताया कि घर में लाखों के जेवर और 15 हजार रुपये चुरा ले गए। उनसे बताया कि पिछले हफ्ते ही छोटे भाई जय प्रकाश की शादी हुई थी। वह अपनी के साथ छत पर लेटा था। तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 200 मीटर दूर एक बगीचे से जेवर रखे जाने वाले खाली डिब्बे बरामद किए हैं।
दूसरी घटना सट्टी थाना क्षेत्र के अफ सरिया गांव में हुई। गांव निवासी इश्तियाक ने बताया कि वह अपनी पुत्री हाकमीन के साथ रात में खाना खाकर सोने चले गए। तभी रात को घर के पीछे गेट फ ादकर घर में बदमाश घुस गए। घर के कमरे में एक बक्से में रखे एक लाख की कीमत के जेवर व 18 हजार की नगदी लेकर फ रार हो गए। सुबह जब कमरे में सामान बिखरा देखा तो लोग दंग रह गए।

तीसरी घटना को बदमाशों ने गांव के शिवनाथ पुत्र घासीराम के यहां अंजाम दिया। यहां से बदमाश नगदी व एक मोबाइल पार कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में रखे 2200 रुपये व एक मोबाइल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed