{"_id":"5cbf6e04bdec22143f759d8b","slug":"155604948113-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बदमाशों ने पार किए जेवरात व नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बदमाशों ने पार किए जेवरात व नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के कल्लापुरवा गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर जेवर-नगदी पार कर दिए। बदमाशों ने छत से घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। मौके पर मालिक के पहुंच जाने पर वह उसे हाथापाई कर भाग गया। पीड़ित ने मामले को लेकर थाना पुलिस से शिकायत की है।
रसूलाबाद थाना के कल्लापुरवा गांव निवासी दीपू पुत्र श्याम बाबू ने पुलिस तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। रात में अचानक आवाज आई। वह उठकर जैसे ही बाहर निकला तो बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे। उसने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर बदमाश भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि बक्से में रखे आठ हजार नगद व दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के झाला, एक अंगूूूठी पार कर ले गए। उसने बताया कि बदमाश एक से अधिक थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मौके पर हल्का इंचार्ज राजीव कुमार को भेजा गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।