फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइकें टकराने से युवक की मौत, चार घायल

बाइकें टकराने से युवक की मौत, चार घायल

Tue, 16 Apr 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाइकें टकराने से युवक की मौत, चार घायल
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के रूरा रोड पर मजनू शाह बाबा मजार के पास तीन बाइक आपस में टकरा गई। इसमें घायल एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रूरा रोड पर अकबरपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई, जिसमें हाजीपुर सिठमरा निवासी धर्मेंद्र व उसके बाइक में पीछे बैठा पहाड़ीपुर निवासी शिववचन सिंह तथा दूसरी बाइक में सवार सिठमरा का सूर्य प्रकाश व बउवा यादव घायल हो गए। इसी बीच रूरा की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में विकास नगर झींझक निवासी अखिलेश (32) घायल हो गया। पांचों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहां डा. निशांत पाठक ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मेंद्र व बउवा यादव की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वहीं, सूर्य प्रकाश व शिववचन को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तीनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed