{"_id":"5aac1a484f1c1bbf088b5aad","slug":"15212286068-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत
शिवराजपुर (बिल्हौर)। कस्बे से सब्जी खरीदकर लौट रहे पल्लेदार की रास्ते में रेलवे लाईन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मूलरूप से नेपाल निवासी तान बहादुर (36) पुत्र सोम बहादुर क्षेत्र स्थित एक कोल्डस्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था। बताया गया है कि शुक्त्रस्वार शाम वह कस्बा शिवराजपुर सब्जी खरीदने के लिए गया था जहां से कोल्डस्टोरेज वापसी के दौरान करीब 3:30 बजे महिपालपुर गाँव के समीप रेलवे लाईन पार करने के दौरान तान बहादुर ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद उसके घर वालों को मामले की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी चंद्र देव यादव ने बताया की मृतक नेपाल का निवासी बताया गया है तथा बीते कई वर्षो से क्षेत्र स्थित एक कोल्डस्टोरेज में पल्लेदारी का काम कर रहा था। घरवालों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।