{"_id":"5935a7cd4f1c1be64b8b45ac","slug":"14966886037-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी कोलकाता में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी कोलकाता में मिली
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव हैंवरा से अगवा की गई एक किशोरी पुलिस को कोलकाता में मिल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव हैंवरा निवासी एक व्यक्ति की 13 वर्ष की पुत्री 9 मई को अपने घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही मनोज कुमार पुत्र जितेंद्र बाबू उसे कार से अगवा कर ले गया। किशोरी की मां ने सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कोलकाता पुलिस के सहयोग से उसे तलाश लिया। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि गांव का युवक मनोज उसे कार में डालकर अगवा कर ले गया। वह स्टेशन पहुंचा और उसे हावड़ा जाने वाली गाड़ी में बैठा दिया। कोलकाता में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी जानकारी दी। सैफई पुलिस उसे ले आई। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मनोज के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।