{"_id":"593303e24f1c1b2c688b4634","slug":"149651556616-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे, चोरों ने समेटा में लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे, चोरों ने समेटा में लाखों का सामान
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
घर वाले सोते रहे, चोरों ने
समेटा में लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान से लाखों के नगदी-जेवर चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार वाले सो रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कस्बा खानपुर में शुक्रवार रात चोरों ने समशुल पुत्र छोटे कबूतरबाज के घर में छत के रास्ते नीचे उतरकर लक्खी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से दो लाख रुपये नगदी के अलावा पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
समशुल की पत्नी जीनत ने बताया कि रात में वह परिवार सहित गहरी नींद में सो रहे थे। बताया कि रात में उसकी पुत्री गुलसितां की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर वह रात लगभग एक बजे जब गुलसितां उठी तो उसने सीढ़ियों के दरवाजे खुले पाए। इसके बाद जब उसने नीचे जाकर देखा तो बाहर के दरवाजे भी खुले थे।
विज्ञापन
बताया कि रात में बिजली न होने के कारण अंधेरा था। अंदर पहुंची तो कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। इस पर चोरी का अंदेशा होते देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर सभी लोग जाग गए। शनिवार सुबह होने पर समशुल ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी छह पुत्रियां हैं।
उसके पिता ने नातिनाें की शादी के लिए एक-एक पैसा करके जेवरात बनाए थे। इसे चोरों ने पार कर दिए। बताया कि इस घटना में दो लाख नगदी सहित सात लाख रुपये के कीमत के जेवरात चोरी हो गए हैं।
वहीं देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।