फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खेत में किशोरी के साथ गैंगरेप

खेत में किशोरी के साथ गैंगरेप

Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खेत में किशोरी के साथ गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। खेत में फसल की रखवाली करने गई थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ गुरुवार को तीन लोगों ने गैंगरेप किया और भाग गए। तीनों आरोपी किशोरी के पड़ोसी के घर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने एक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर के लोग नाबालिग बेटी को मूंग के खेत पर छोड़कर उसकी बड़ी बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार गए थे। किशोरी की बड़ी बहन की शादी 25 जून को है। इसी दौरान तीन लोग खेत में आ धमके। इनमें एक युवक गांव में पड़ोसी का दामाद बताया गया है। वह पड़ोसी के घर में हो रही शादी में शामिल होने गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव से आया था। तीनों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया और बेहोश होने पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


किशोरी को जब होश आया तो वह घर पहुंची और शाम को अतर्रा से घर लौटे परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने अपने मुताबिक तहरीर लिखाकर बछेही निवासी फूलचंद्र पुत्र राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसओ दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में किशोरी से तीन लोगों ने किया गैंगरेप
पुलिस ने दर्ज की एक विरुद्ध रिपोर्ट, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed