फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ससुर से विवाद के बाद लगाई फांसी

ससुर से विवाद के बाद लगाई फांसी

Sun, 11 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुर से विवाद के बाद लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गाजीपुर (फतेहपुर)। ससुर से विवाद के बाद रविवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे हैं। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उनके बीच समझौते को लेकर बातचीत हो रही है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी स्वर्गीय मेषराज की पत्नी धनपतिया (48) अपने ससुर चंद्रभूषण व सास के साथ रहती थी। उनका इकलौता बेटा नेपाल मुंबई में पेटिंग का काम करता है। महिला ने अपने बेटे नेपाल की शादी मार्च में तय कर रखी है। शादी में धनपतिया ने बहू के लिए ससुर से जेवरात बनवाने की बात कही। ससुर ने उसे टरका दिया। इसे लेकर दोनों के बीच सुबह विवाद हुआ।
विज्ञापन


धनपतिया नाराज होकर कमरे में चली गई। उसकी आहट न होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। उसे रस्सी के फंदे से लटकते देखा। परिवार की चीख पुुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। उन लोगों ने फंदे से उसे नीचे उतारा। ग्रामीणों ने बताया कि मायका थाने के देवलान गांव में है। मायके पक्ष के लोग पहुंचे हैं। मुंबई से बेटे के लौटने के बाद कार्रवाई होगी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed