{"_id":"597f6e8e4f1c1baf328b4a9f","slug":"111501523598-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पकड़ी दो करोड़ कीमत की चरस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने पकड़ी दो करोड़ कीमत की चरस, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बरेली एसटीएफ ने रविवार रात ट्रक से करीब दो करोड़ कीमत की एक क्विंटल 85 किलोग्राम चरस बरामद की है। ट्रक नेपाल बार्डर स्थित महाराजगंज के नौतनवा से मेरठ जा रहा था। एसटीेएफ ने ट्रक चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथ मौजूद तीसरा व्यक्ति भाग निकला। ट्रक को संडीला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। संडीला थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि महाराजगंज से ट्रक मादक पदार्थ लेकर मेरठ जा रहा है। इस पर बरेली एसटीएफ ने जाल बिछाया। रविवार रात करीब 10 बजे हरदोई-लखनऊ रोड पर सरांय मारुतपुर पुलिया के पास रुकी ट्रक का हेल्पर पहिए में हवा चेक कर रहा था। इसी बीच एसटीएफ की गाड़ी पहुंची और ट्रक के नंबर का मिलान करने के बाद चालक हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के शरीफपुर निवासी चरन सिंह एवं हेल्पर बबलू को धर दबोचा। जबकि वहां मौजूद तीसरा व्यक्ति भाग निकला। ट्रक की जांच पड़ताल में पीछे प्लास्टिक की तीन बोरियां व ट्रक के ऊपर टूल बॉक्स में तीन बोरियां मिलीं। तलाशी में इनमें चरस मिला। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक सुशांत सिटी के शंकर खेड़ा निवासी संजू शर्मा का है। महाराज में माल उतारने के बाद वे लौट रहे थे। संडीला में उन्हें कोल्ड ड्रिंक लोड करनी थी। इसके बाद वे मेरठ रवाना होते। एसटीएफ की टीम ने माल समेत ट्रक को कब्जे में लेकर संडीला कोतवाली पुलिस कोसपुर्द कर दिया। सीओ प्रीती सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर यूपी-15-एटी-8097 नेपाल बार्डर स्थित महाराजगंज के नौतनवा से लौट रहा था। ट्रक से बरामद हुई छह बोरियों में करीब एक क्विंटल 85 किलो चरस मिला है। इसकी बाजार में कीमत करीब दो करोड़ है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीसरे व्यक्ति को दबोचने की कोशिश की जा रही है।
दो करोड़ की चरस के साथ दो गिरफ्तार
ट्रक से छह बोरियों में बरामद हुई 1.85 क्विंटल चरस
फोटो- 22- संडीला कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में चालक व परिचालक।
फोटो- 23-इसी ट्रक पर ले जाई जा रही थी चरस।