{"_id":"597788394f1c1b2e718b458a","slug":"111501005881-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ तोड़ नगदी और जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेफ तोड़ नगदी और जेवर चुराए
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सहार। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी में सोमवार रात चोरों ने छत के सहारे एक घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया। सेफ को तोड़कर नगदी व जेवरात समेत करीब दो लाख का सामान पार कर दिया।
गांव नगला गिरधारी निवासी सुंदरलाल दिवाकर सोमवार रात परिवार के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। चोर किसी तरह छत पर पहुंचे और जीने के सहारे घर के अंदर चले गए। इसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और कमरे में रखी सेफ भी तोड़ दी। सेफ में रखे पचास हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख के जेवर पार दिए। चोर सामान समेट कर फरार हो गए।
परिवार के लोग सुबह 4:30 बजे जागे तो अंदर ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा देख दंग रह गए। घर में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और जल्द खुलासे की मांग के साथ ही गांव में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की भी मांग की।